प्रयागराज 17 जून (आरएनएस)। डीएसए ब्लू ने श्री सहायक क्लब को 6 विकेट से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में श्री सहायक क्लब ने 20.3 ओवर में 73 रन (देवांश मिश्रा 11, अर्णव 3/04, अद्विक सिंह 2/08, अंश कुमार, दिव्यांश कुशवाहा, जयान खान व स्वरित कुशवाहा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए ब्लू ने 7.2 ओवर में चार विकेट पर 77 रन (अब्दुल रहमान 33 नाबाद, मोहम्मद रेयान 10, अल्फाज अली 2/08, आश्रय केसरवानी व उत्कर्ष चौरसिया एक-एक विकेट) बना लिए। अर्णव को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

