प्रयागराज 17 जून (आरएनएस)। अद्विक के हरफनमौला खेल (50 रन एवं दो विकेट) और युवराज केसरवानी की अचूक गेंदबाजी (4-0-14-4) के दम पर त्रिवेणी क्लब ए ने शिवपुर क्लब को 8 विकेट से हराकर शुआट्स टैलेंट हंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच पर शिवपुरी क्लब ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 92 रन अर्णव सिंह 14, आदित्य श्रीवास्तव 12, युवराज केसरवानी 4/14, अद्विक 2/08) बनाये। जवाब में त्रिवेणी क्लब ए ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन (अद्विक 50 नाबाद, आयु पांडेय 18, मुस्तकीम खान व ओम यादव एक-एक विकेट) बना लिए। अद्विक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

