प्रयागराज 17 जून (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-19 महिला टीम का ट्रायल 19 जून को प्रात: सात बजे कमला क्लब मैदान कानपुर पर होगा। ट्रायल के लिए इलाहाबाद मंडल की 12 क्रिकेटरों का चयन किया है।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डा. जूली ओझा के अनुसार चयनित क्रिकेटरों में खुशी सिंह, अंशिका अस्थाना, हंसी सिंह, संध्या यादव, कात्यायिनी पाठक, अनामिका चक्रवर्ती, भार्गवी पांडेय, शिवानी मौर्या, अक्शा फातिमा, वंदना साहू, रिया सोनकर एवं आस्था मिश्रा शामिल हैं। सभी को अपने आधार कार्ड और डिजिटल मूल्य जन्म प्रमाण पत्र एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन स्लिप के साथ ट्रायल में भाग लेना होगा। ट्रायल सफेद किट और लाल गेंद से होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

