भोपाल 17 जून (आरएनएस)।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आगामी 19 जून को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शिविर की रूपरेखा तैयार की है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य, विशेषकर हृदय संबंधी जांचों को प्राथमिकता देना है।

