0-42 स्थानों पर मिलेंगी 21 योजनाओं की सुविधाएं
नई दिल्ली,18 जून(आरएनएस)। केंद्र और दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में जन कल्याण शिविरों का आयोजन शुरू किया गया. इसी क्रम में संदेश विहार स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया. यह विशेष अभियान 18 से 20 जून तक दिल्ली के 42 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. शिविरों में केंद्र एवं दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण और आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े. कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली की डिप्टी मेयर मोनिका पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वारअभियान के तहत दिल्ली के 42 स्थानों पर लगाए गए इन विशेष शिविरों में 21 प्रमुख योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा. उन्होंने बताया कि शिविरों में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना, लखपति दीदी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जुड़ी जानकारी, एमसीडी हाउस टैक्स संबंधी सेवाएं, दिल्ली जल बोर्ड की सुविधाएं, बीएसईएस की सोलर ऊर्जा योजना, एचआईवी जागरुकता अभियान सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. आयोजकों ने सभी दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम जन कल्याण शिविर में पहुंचकर इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं. उनका कहना है कि यह पहल सरकार की सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

