रायपुर, 18 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को लोकभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
लोकभवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने श्री बिरला का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

