नई दिल्ली,18 जून(आरएनएस)। साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में एक मेड (हाउस हेल्प) की बेहरमी से हत्या का मामला सामने आया है. महिला का मृत शरीर घर की छत पर पाया गया. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. आरोप है कि महिला जिस घर में काम करती थी, उसी घर के मालिक एक डॉक्टर ने महिला की हत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि डॉक्टर ने अपने घर पर काम करने वाली मेड की हत्या क्यों की. वहीं मृतक महिला की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 45 वर्ष है.
मृतक महिला के बेटे ने बताया कि मां सुबह-सुबह काम करने के लिए डॉक्टर के घर पर पहुंची थी इसके बाद हमें तकरीबन 12:00 बजे के करीब पता चला की मां की मौत हो गई है, हम जब यहां पहुंचे तो हमें मां को देखने से मना किया जा रहा है हमें समझ नहीं आ रहा कि मेरी मां को कोई बीमारी भी नहीं थी फिर भी मेरी मां की यहां मौत कैसे हुई लेकिन अभी पता चल रहा है कि मेरी मां की हत्या की गई है.
वहीं मृतक महिला की भतीजी ने बताया कि मेरी बुआ डॉक्टर के घर पर काम करती थी, डॉक्टर स्किन के थे और बहुत दिन से यहां काम करती थी किसी दूसरे छत पर काम करने वाली महिला ने बताया कि डॉक्टर ने ही छत पर बेरहमी से पिटाई की और उसकी हत्या कर दी.
वही साउथ ईस्ट के डीसीपी डॉक्टर हेमंत तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि अमर कॉलोनी थाना इलाके के माउंट हिल इलाके में डॉक्टर मनीष गुप्ता के घर पर एक महिला की हत्या हुई है जिसके बाद हम लोग पहुंचे तो पाया कि डॉक्टर मनीष गुप्ता महिला के पास ही बैठा हुआ था लेकिन अभी तक उसने यह कबूल नहीं किया है कि आखिरकार उसने अपने घर में काम करने वाली महिला को क्यों मारा है इसकी पूछताछ चल रही है. मृतक महिला की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 45 वर्ष है वहीं आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

