बाराबंकी 18 जून (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि अजय राय जी अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के उपरांत हनुमानगढ़ी पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, कौशल किशोर वर्मा, शिव बहादुर वर्मा, राम हरख रावत, आर0डी0राव, मोहम्मद दिलशाद वारसी, गुड्डू गौतम, जयन्त गौतम, पंकज यादव, अजय रावत, फरहान किदवई, शबनम वारसी, रमेश कश्यप, श्रीकान्त मिश्रा, आदि लोग मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

