मेरठ ,20 जून(आरएनएस)। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 गोपाल सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के सहयोग से कल दिनांक 21 जून 2026 को प्रात: 06.00 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम के प्रांगण में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मुख्य अतिथि/माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर की उपस्थिति में किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य थीम “ङ्घशद्दड्ड द्घशह्म् ॥द्गड्डद्यह्लद्ध4 ्रद्दद्गद्बठ्ठद्द” यानी ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓÓ को सफल बनाने के लिए मा0 जनप्रतिनिधियों, नोडल अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियो, योग प्रशिक्षक, सहायक, छात्र-छात्राओं तथा जनमानस द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जायेगा। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

