0 स्मार्ट वॉच, बेल्ट-ज्वेलरी बैन, सिंपल कपड़े पहने
रायपुर, 21 जून (आरएनएस)। देशभर में आज री नीट-2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए रायपुर में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। शनिवार को सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और प्रवेश व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
छत्तीसगढ़ में इस परीक्षा में करीब 45 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे, जिनमें 28 हजार 100 छात्र राज्य के हैं। पूरे प्रदेश में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि रायपुर में 25 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से रिपोर्टिंग, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग शुरू होगी, जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 65 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा देने वाले बच्चों को ड्रेस कोड का भी पालन करना होगा। हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह
परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी प्रणालियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। नकल और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन ने कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।
पहली बार दिए जाएंगे अतिरिक्त 15 मिनट
नीट 2026 परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना है। निर्देश पढऩे, फोटो लगाने या सिग्नेचर करने की वजह से होने वाली देर को को कम करने के लिए 15 मिनट टाइम बढ़ाया है।
एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स
री-नीट एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो, वैलिड फोटो पहचान पत्र
एग्जाम के पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शहर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ड्रेस कोड का रखें ध्यान
कैंडिडेट्स को हल्के और सिंपल कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। मेटल वाले बटन, चेन, गहने या भारी फुटवियर पहनकर न आएं। साधारण चप्पल या सैंडल पहनना बेहतर रहेगा। अगर कोई छात्र धार्मिक या पारंपरिक ड्रेस में आता है तो उसे सिक्योरिटी चेक में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में उसे और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने पेरेंट्स और शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों को तनावमुक्त माहौल दें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करें।
व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर
एग्जाम के दो दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने पीएम श्री आत्मानंद आर.डी. तिवारी स्कूल आमापारा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 डीडीयू नगर स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया था। एग्जाम प्रोसेस पर 5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6 हजार से ज्यादा सुपरवाइजर और 674 सिटी कोऑर्डिनेटर नजर रखेंगे।
एसएस
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

