नईदिल्ली,21 जून। सिएटल में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- डी मुकाबले में यूएसए फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। मौरिसियो पोचेटिनो की टीम ने इससे पहले ग्रुप चरण के पहले मैच में पैराग्वे को 4-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गेस के ओन गोल से यूएसए को बढ़त मिली, जबकि एलेक्स फ्रीमैन ने दूसरा गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर दी।
यूएसए के डिफेंडर क्रिस रिचर्ड्स पहले 2 विश्व कप मुकाबलों में 179 में से 175 पास सफल किए, जो 97.8 प्रतिशत की सफलता दर है। 1966 के बाद किसी खिलाड़ी के पहले 2 विश्व कप मैचों में यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। उनसे आगे केवल घेओर्गे पोपेस्कु हैं, जिन्होंने 1994 में 124 में से 122 पास पूरे किए थे। यूएसए 1930 के बाद पहली बार लगातार 2 विश्व कप मैचों के पहले हाफ में 2 या अधिक गोल किए।
यूएसए 1930 के बाद पहली बार ग्रुप चरण के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उसे एक ओन गोल का भी फायदा मिला। विश्व कप इतिहास में यूएसए अब तक विरोधी टीमों के 5 ओन गोलों से लाभ उठा चुका है, जो दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस मामले में फ्रांस 6 ओन गोलों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, रेफरी फेलिक्स स्वायर ने 7 कार्ड दिखाए, जो मौजूदा विश्व कप में सबसे अधिक हैं।
मैच में यूएसए ने गोल करने की 8 बार कोशिश की और 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 बार ही कोशिश की और इतनी बार ही टारगेट पर शॉट लगाया। इस रोचक मैच में जीतने वाली टीम के पास 63 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। यूएसए ने 87 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 494 पास पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया ने 249 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 77 प्रतिशत की रही।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

