रायपुर,21 जून (आरएनएस) । रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कुणाल तरुणकर ने रविवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद EET-U-त्र री-एग्जाम पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान मृतका की डायरी में मिले कथित सुसाइड नोट और मोबाइल फोन से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कुणाल की भूमिका सामने आई। आरोप है कि वह युवती पर मिलने का दबाव बनाता था, गाली-गलौज करता था और मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। इसी मामले में उसे भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 108 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।री-NEET परीक्षा में शामिल होने के लिए आरोपी की ओर से अधिवक्ता अनुकूल विश्वास ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अंतरिम आवेदन प्रस्तुत किया था। मामले की तात्कालिक सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आरोपी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की।हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक और केंद्रीय जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया जाए और परीक्षा में शामिल होने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आदेश के पालन में जेल प्रशासन ने एएसआई, हवलदार और पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की, जिसने आरोपी को सुरक्षा घेरे में परीक्षा केंद्र पहुंचाया।परीक्षा संपन्न होने के बाद आरोपी को पुन: केंद्रीय जेल लाया जाएगा। वहीं, युवती की आत्महत्या से जुड़े मामले की न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच अलग से जारी है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

