सिरसा 21 जून (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रानिया की अनाज मंडी में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया।
मुख्य अतिथि यतिंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार शुभम शर्मा, मार्केट कमेटी रानिया के चेयरमैन ललित मोहन पोपली, नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, ब्लॉक समिति चेयरमैन ओमप्रकाश, बलवान जागड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज बाला, करीवाला मंडल अध्यक्ष रणमाल बालासर, मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र सैन, राजकुमार मेहता, बाबा भिंडर, पवन कालड़ा, चंद्रभान कामरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

