सिरसा 21 जून (आरएनएस)। श्रीमत सिटी सेंटर द्वारा महात्मा बुद्ध योग संस्थान के सहयोग से रेलवे पार्क में आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक योग शिविर के सातवें दिन का शुभारंभ सिरसा एजूकेशन सेंटर के प्रधान अरविंद बांसल व उनकी धर्मपत्नी वसुधा बांसल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में नारंग अस्पताल के संचालक एवं प्रमुख मनोचिकित्सक डा. अमित नारंग, गोल्ड जिम के संचालक अनिल गोयल, मनोज गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
सिरसा एजूकेशन सेंटर के संचालक अरविंद बांसल ने योग शिविर में शामिल योग साधकों के हौंसले की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने योग के लाभ का उल्लेख करते हुए अपने निजी अनुभव भी सांझा किए। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विद्या है और स्वास्थ्य की कुंजी है। नगर के प्रमुख मनोरोग विशेषज्ञ डा. अमित नारंग ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग का सहारा लेने की बात कहीं। योग शिविर में डा. नारंग की धर्मपत्नी डा. अंजनी नारंग भी शामिल हुई। इस अववर पर श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से पिछले सात दिनों से नियमित योग शिविर में आने वाले योग साधकों को वॉटर बॉटल, टी-शर्ट तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
आज शिविर के समापन पर श्रीमत सिटी सेंटर के निदेशक संजीव जैन एडवोकेट व माधव जैन ने अतिथियों व योगाचार्य नरेंद्र योगी व उनकी टीम को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

