सिरसा 21 जून (आरएनएस)। भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति के द्वारा हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा व भारत विकास परिषद शाखा सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में एक सात दिवसीय शिविर चौधरी देवीलाल पार्क बरनाला रोड पर 11 जून से 24 जून तक चल रहा है। आज योग दिवस पर (21जून) पांचवें दिन मुख्य अतिथि के तौर पर कृष्णा भांभू सुरजीत भांभू व महावीर प्रसाद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके योग शिविर की शुरूआत की। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता चेयरमैन गुरदीप सैनी व भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि योग क्रियाएं योगी विवेक शर्मा द्वारा करवाई गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

