सिरसा 21 जून (आरएनएस)।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक नाथूसरी चोपटा की अनाज मंडी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। कार्यक्रम में नाथूसरी कला की सरपंच रीटा कासनियां, ढूंकड़ा के सरपंच राजेंद्र, बरासरी के सरपंच संजय रोज, निकुराम फौजी, खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर ढीढारिया ने भी योग के महत्व पर बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग हमें स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। ।थाना नाथूसरी चोपटा से सब इंस्पेक्टर धोलूराम, प्रवक्ता एवं निफा महासचिव हरियाणा दलबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ योग किया, सीडब्लूसी विभाग से अनिल कुमार ढिढारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पतंजलि योग समिति की ओर से डॉ. विनोद सोनी एवं हेमाराम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयुष विभाग की ओर से डॉ. प्रमोद पाल, डॉ. संदीप गड़ा, डॉ. जेठाराम, राजाराम, दीप रतन, बिजेंद्र, सुरेश, बजरंग, हनुमान, बलवान, नीतिका, मनीषा, मोनिका, मीना एवं भीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सिरसा, 21 जून।फोटो 18
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

