सिरसा 21 जून (आरएनएस)। शहर के रानियां चुंगी क्षेत्र में सतगुरु प्रताप सिंह (एसपीएस) अस्पताल की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। जानकारी देते हुए राय सिंह रेनू ने बताया कि इस शिविर में अस्पताल के चिकित्सक डा. संजय भाटी (एमओ) ने बच्चों, घुटनों के साथ-साथ सामान्य बिमारियों के 100 से अधिक मरीजों की जांच की और उचित परामर्श दिया। अस्तपाल की ओर से जांच के लिए आए मरीजों को दवाएं भी नि:शुल्क दी गई। इस मौके पर डा. संजय भाटी ने कहा कि हमारा शरीर भी एक मशीन की भांति कार्य करता है। मशीन में खराबी आती है तो हम उसे मिस्त्री के पास लेकर जाते हैं, ठीक वही दशा हमारे शरीर की है। । इस मौके पर बलजीत सिंह भुल्लर, जसबीर सिंह भुल्लर, मनदीप सिंह भुल्लर, जोगिंदर सिंह एमसी, बलराज सिंह बाजवा, लखबीर सिंह बाजवा, लखविंदर सिंह लखा, राजिंदर सिंह, राय सिंह रेनू, दिलबाग सिंह, सिमरनदीप सिंह, गुरदीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

