सिरसा 21 जून (आरएनएस)। बहुजन समाज पार्टी की सिरसा विधानसभा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को गांव बाजेकां के मैन चौक में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिरसा विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार साहुवाला-11 ने की। बैठक में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहुजन समाज के जागरूक लोगों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा बसपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह राठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला उपस्थित रहे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आगामी समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी तथा प्रत्येक गांव और वार्ड में संगठन का विस्तार किया जाएगा। बसपा जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला ने अपने संबोधन में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे रकफ अभियान को लोकतंत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। । इस अवसर पर रामकुमार बेगू, नारायण दास, रतिराम, रामनिवास जोधकां, मास्टर रामभगत, राजपाल आलडिय़ां, सचिन, दर्शन लाल, प्रभु राम, कुलदीप चौहान, विजय, पप्पू सिंह, शंकरलाल, विजय बरोड़, लाभ सिंह, संदीप बरोड़, राकेश कुमार, रामकुमार तथा जिला बीवीएफ संयोजक राजपाल सहित सिरसा विधानसभा एवं जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सिरसा विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार साहुवाला-11 ने सभी मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

