पारस एचईसी हॉस्पिटल की ‘स्ट्राइड ऑफ चैंपियंसÓ बनी प्रेरणा का मंच
रांची 21 जून (आरएनएस)। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची द्वारा होटल रमाडा में आयोजित ‘स्ट्राइड ऑफ चैंपियंसÓ कार्यक्रम मरीजों के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास का मंच बन गया। इस विशेष आयोजन में घुटना प्रत्यारोपण (टोटल नी रिप्लेसमेंट) और कूल्हा प्रत्यारोपण (टोटल हिप रिप्लेसमेंट) सर्जरी करा चुके मरीजों ने रैंप वॉक कर अपनी सफल रिकवरी और नई जिंदगी की कहानी साझा की।कार्यक्रम में पारस हेल्थ के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. विवेक डेविड, डॉ. अवकाश और डॉ. निर्मल की देखरेख में सर्जरी करा चुके कई मरीजों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन और नियमित पुनर्वास के कारण वे आज फिर से सामान्य, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। रैंप वॉक के दौरान मरीजों का आत्मविश्वास और उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर डॉ. विवेक डेविड ने कहा कि घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मरीजों को दर्द से मुक्ति दिलाकर उन्हें नई जिंदगी देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मरीजों को मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ चलते देखना चिकित्सकों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह आयोजन उन लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो अब तक सर्जरी को लेकर किसी प्रकार के संशय या डर में हैं। हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी को लेकर फैली भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि सही समय पर इलाज और उचित देखभाल से मरीज न केवल सामान्य जीवन में लौट सकते हैं, बल्कि पहले की तरह सक्रिय जीवन भी जी सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने रैंप वॉक में शामिल प्रतिभागियों के साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

