सीएमडी, निदेशकगण, सीवीओ सहित सीसीएल परिवार ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
रांची 21 जून (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा जवाहरनगर क्लब, कांके रोड, रांची में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार सहित सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन प्रसिद्ध योगगुरु इंद्रजीत चटर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं सरल योगाभ्यासों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। गौरतलव है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीसीएल गांधीनगर अस्पताल सहित सभी क्षेत्रों में भी विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि ,हितधारक,कर्मी एव उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य, संतुलन, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। सीसीएल अपने कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। योग के माध्यम से स्वस्थ एवं ऊर्जावान कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना कंपनी की प्रतिबद्धता का अभिन्न हिस्सा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

