रांची 21 जून (आरएनएस)। कांके स्थित हीरानाथ साहु के आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 जुलाई को आलोका सभागार, रांची में डॉ. वी.पी. केशरी की जयंती सह विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन को बौद्धिक दिशा देने वाले डॉ. केशरी के योगदान को याद करने और सम्मान दिलाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 10 बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों और झारखंड आंदोलनकारियों को ‘डॉ. वीपी केशरी वैश्य सम्मानÓ से सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की तथा कई पदाधिकारी प्रत्यक्ष और वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

