गोपालगंज,22 जून(आरएनएस)। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां संत मोड़ के पास रविवार की देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान हरपुर बाजार निवासी गौरी शंकर मांझी के 17 वर्षीय पुत्र बिक्की कुमार और राजकपूर मांझी के 22 वर्षीय पुत्र जिम्मी कुमार के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बिक्की कुमार 10वीं कक्षा का छात्र था, जबकि जिम्मी कुमार बीए पार्ट-1 में पढ़ाई कर रहा था। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त और पड़ोसी थे। रविवार को वे वृंदावन गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जिम्मी अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होने गया था, और बिक्की भी उसके साथ था।
शादी समारोह का जश्न मनाने के बाद देर रात दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, उचकागांव थाना क्षेत्र के संत मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण बाइक का संतुलन ऐसा बिगड़ा कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

