0 ऑपरेशन ‘बाजÓ के तहत
मुंगेली, 22 जून (आरएनएस)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाजÓ के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तथा 4,900 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त नशीली गोलियों की अनुमानित कीमत 2 लाख 46 हजार 540 रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को 21 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरगांव बस्ती मोड़ स्थित नगर पंचायत तिराहा के पास एक व्यक्ति ग्रे रंग के पि_ू बैग में नशीली गोलियां रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद साजिद (37 वर्ष) निवासी रांची, झारखंड तथा वर्तमान में ग्राम नुनेरा, जिला कोरबा निवासी होना बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4,900 रुपये नकद और बैग में रखी एनआरएक्स नाइट्राजेपाम (हृद्बह्लह्म्शह्यह्वठ्ठ-10) की 57 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में नशीली दवाओं के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुंगेली पुलिस ने कहा है कि जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन और सेवन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना सरगांव प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक निर्मल घोष, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे तथा आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे, राहुल कांत कश्यप, गिरिराज परिहार और रवि मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0

