नैशनल के लिए किया क्वालिफाई
सिरसा 22 जून (आरएनएस)।सिरसा के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी हितार्थ गोयल पुत्र हेमंत गोयल ने 20-21 जून 2026 को करनाल में आयोजित 30वीं हरियाणा स्टेट अंडर-7 ओपन शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने आगामी राष्ट्रीय अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। हितार्थ ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के कई मजबूत खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ा। उनकी इस उपलब्धि से सिरसा तथा हरियाणा के शतरंज जगत में खुशी की लहर है। हितार्थ के पिता हेमंत गोयल ने बताया कि हितार्थ शतरंज के प्रति समर्पित है। वह इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। परिजनों, प्रशिक्षकों एवं शतरंज प्रेमियों ने हितार्थ को इस सफलता पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

