लायंस क्लब सिरसा स्टार की बैठक सम्पन्न
सिरसा 22 जून (आरएनएस)। लायंस क्लब सिरसा स्टार की एक महत्वपूर्ण बैठक चार्टर प्रधान लायन चिक्की मैहता की अध्यक्षता में निजी रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में रीजन चेयरमैन लायन नीरज वधवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्लब के आगामी सत्र के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में लायन राजेश अरोड़ा को प्रधान, लायन राजेश मैहता को सेक्रेटरी, लायन राजन कामरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा क्लब की भावी गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से पूरा किया जाएगा। रीजन चेयरमैन लायन नीरज वधवा ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा अपने अनुभव से क्लब द्वारा चलाए जा रहे समाजहित कार्यों की कड़ी को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। लायंस क्लब सिरसा स्टार परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर नवनीत मदान, भारत महेश्वरी, हरीश चावला, दीपक गोगिया, सोनू मोंगा, साहिल मकानी, मनोज ईगल, श्याम मेहता, पवन ठकराल, कविश बावा, मोहित वधवा, नीरज बहल, अमित चावला, अंकित मित्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

