प्रदेशभर में फायर ऑफिसर को सौंपा सरकार के नाम चेतावनी नोटिस
सिरसा 22 जून (आरएनएस)। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा लंबित मांगों को लेकर की गई वायदाखिलाफी के विरोध में फायर अधिकारी को आंदोलन के लिए चेतावनी नोटिस सौंपा। नोटिस की प्रति मुख्यमंत्री, मुख्य प्रधान सचिव, प्रधान सचिव/वित्त सचिव, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सभी जिला दमकल केंद्र अधिकारी व फायर स्टेशन इंचार्ज, राज्य प्रधान/महासचिव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व राज्य प्रधान/महासचिव नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को भी प्रेषित की गई है। जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने बताया कि प्रदेश के नियमित, पे-रोल व एचके आरएनएल दमकल कर्मचारियों ने अपनी ज्वलंत मांगों को पूरा करवाने के लिए 8 अप्रैल से 14 मई 2026 तक प्रदेशव्यापी हड़ताल की। हड़ताल के दौरान 13 मई को हरियाणा भवन, सेक्टर-3 चंडीगढ़ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में सरकार व यूनियन के मध्य वार्ता हुई। वार्ता में सरकार ने मांगों पर समझौता करते हुए यूनियन को ठोस आश्वासन दिया की तत्परता से इन मांगों पर कारवाई करके इनके पत्र जारी कर दिए जाएंगे। जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनमें फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए स्थायी मुआवजा एवं पुनर्वास नीति लागू करने। सभी पे-रोल फायरमैन एवं चालकों को विभाग के सृजित फायर ऑपरेटर के पदों पर नियमित करने। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत कार्यरत जिन दमकल कर्मचारियों का कार्यकाल 5 वर्ष से कम है, उन्हें पे-रोल पर समायोजित कर रोजगार सुरक्षा की गारंटी देने। 8 अप्रैल से 14 मई 2026 तक चली 37 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने।
सभी श्रेणी के दमकल कर्मचारियों को 5000 रुपए मासिक जोखिम भत्ता तथा पुलिस विभाग की तर्ज पर 7500 रुपए वर्दी भत्ता प्रदान करने। नियमित दमकल कर्मचारियों को अन्य विभागों की भांति ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में राहत देते ह पारिवारिक एवं मानवीय आधार पर स्थानांतरण संबंधी सुविधाएं प्रदान करना शामिल था, लेकिन अभी तक मानी गई मांगों में से एक भी पत्र जारी नहीं हुआ, जिस कारण से प्रदेश के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी व अविश्वास पनप रहा है। इसलिए कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए हरियाणा अग्निशमन विभा कर्मचारी यूनियन ने 19 जून 2026 को कर्मचारी भवन, सुखपुरा चौक, रोहतक में राज्य प्रधान राजिन्दर सिनद की अध्यक्षता में राज कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध आगामी आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संघ ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 8 अगस्त तक सरकार ने 13 मई 2026 को हुए समझौते ईमानदारी से लागू नहीं किया, तो हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील करने पर मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी ।
ये रहेगा आंदोलन का आगामी प्रारूप:
उन्होंने बताया कि सभी जिलों के मुख्य दमकल केंद्रो पर 1 व 2 जुलाई 2026 को विरोध सभाएं ।
सभी जिलों में 7 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक सहयोगी संगठनो के सहयोग से विशाल जनसभाएं। 6-7-8 अगस्त 2026 को प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय हड़ताल शुरू। इसके अलावा कैथल, कलायत, भूना, उकलाना, हांसी, यमुनानगर, नारनौल, सिरसा व अन्य दमकल केंद्र व मार्केट कमेटियों से हटा गए दमकल कर्मचारियों को नौकरी पर वापिस लेने, माननीय हाई कोर्ट के निर्णय अनुसार दमकल केंद्र यमुनानगर के 5 ह.क.र.न. के कर्मचारियों की सर्विस ब्रेक व खत्म करके नियमितीकरण की पॉलिसी में शामिल करने, आपातकालीन विभाग को देखते हुए ह.क. र . न को एक साल का सेवा विस्तार देने, एसएफओ, एफएसओ और एडीएफओ की सीधी भर्ती का कोटा समाप्त कर वर्षों से कार्यरत अनुभवी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर पहले की भांति पदोन्नति करने की मांगों पर भी विचार करने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

