सिरसा 22 जून (आरएनएस)।सहायक निर्वाचन अधिकारी कालांवाली भजनलाल शर्मा ने बूथ नंबर 149 का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान संबंधी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के सत्यापन, पात्र नागरिकों के नए वोट बनवाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के कार्य पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोडऩे तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जाए।
उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि यदि उन्हें विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो वे जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के वोट बनाए जाने के लिए इस दौरान उन्हें फार्म उपलब्ध करवाया जाए। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म भी उपलब्ध करवा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए मतदाता 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

