जौनपुर 23 जून (आरएनएस )। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी दस्तक अभियान की प्रथम समन्वय बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किए कि फ्रंट लाइन कर्मियों का प्रशिक्षण कराते हुए समय से कार्ययोजना तैयार कर लें तथा कार्ययोजना के अनुसार समस्त गतिविधियां निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार संपादित कराते हुए उसकी सघन मॉनिटरिंग भी कराया जाना सुनिश्चित करें, किसी भी बिंदु पर कार्यवाही छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि संचारी दस्तक अभियान जनपद के 13 विभागों के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से संपादित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग के द्वारा आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से बुखार, टीबी, कुष्ठ रोग, कुपोषित बच्चों, जुखाम, खांसी के मरीजों, डायरिया से ग्रसित लोगों की सूची तैयार कर उनकी जांच और उपचार कराया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

