महापौर श्रीमती राय के निर्देश पर निगम अमले ने त्वरित गति से साफ-सफाई करते हुए कचरा, गंदगी एवं निर्माल्य सामग्री निष्पादन स्थल भेजी
भोपाल 23 जून (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने पिपलानी थाने के निकट स्थित दीनदयाल रसोई के पास कचरा, गंदगी आदि पड़ी देखी तो तत्काल अपना वाहन रोककर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से इस क्षेत्र की साफ-सफाई करने और कचरा, गंदगी उठाकर निष्पादन स्थल पहुंचाने के निर्देश दिए। महापौर के निर्देश पर निगम के जोन क्र. 15 के अमले ने तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की और कचरा, गंदगी, निर्माल्य सामग्री उठाकर निष्पादन स्थल पर पहुंचाने की कार्यवाही की।
महापौर मालती राय मंगलवार को जोन क्र. 15 के अंतर्गत वार्ड क्र. 63 के पिपलानी क्षेत्र से गुजर रही थीं तभी दीनदयाल रसोई के पास बड़ी मात्रा में कचरा, गंदगी, निर्माल्य सामग्री पड़ी देखी तो तत्काल अपना वाहन रूकवाकर संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए दूरभाष पर निर्देशित किया कि तत्काल झील किनारे पड़ी कचरा, गंदगी आदि को साफ कराये और कचरा, गंदगी को उठाकर निष्पादन स्थल पर पहुंचाये। महापौर राय ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में सतत रूप से निगरानी रखे और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी न फैलाने दे।
महापौर मालती राय के निर्देश पर निगम के जोन क्र. 15 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए पिपलानी थाने के निकट स्थित दीनदयाल रसोई के पास पड़े कचरे, गंदगी आदि को उठवाया और विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग-अलग निष्पादन स्थलों पर पहुंचाने की कार्यवाही की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

