सिरसा 24 जून (आरएनएस)। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज, सिरसा एवं भारत विकास परिषद शाखा, सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी देवीलाल पार्क, बरनाला रोड पर चल रहे आठ दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं गुरदीप सैनी, चेयरमैन हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज, सिरसा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में पहुंचने पर योग साधकों द्वारा अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता व भारत विकास परिषद शाखा सिरसा के अध्यक्ष रघुबीर सिंगला ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की किरण भल्ला ने शिविर में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, शवासन, तितली आसन, वज्रासन, सूक्ष्म योग, ताड़ासन, वृक्षासन आदि योग क्रियाओं का बहुत ही कुशल विधि से प्रशिक्षण दिया। अपने संबोधन में पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि योग का जीवन में बहुत महत्व है। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज के चेयरमैन गुरदीप सैनी ने कहा कि योग जीवन का आधार है। समापन अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश जेपी, किरण भल्ला एवं विजय चुघ को भारत विकास परिषद व पेंशनर्स समाज की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी योग साधकों को योग प्रशिक्षक जयप्रकाश जेपी ने काढ़ा बनाकर पिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

