मथुरा 24 जून (आरएनएस)। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा बुधवार को गोपाल मंदिर, नारायण दास ट्रस्ट, जयसिंहपुरा, मथुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दिवंगत विद्यार्थियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम का प्रारंभ दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित वक्ताओं ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक, मर्मांतक और समाज को झकझोर देने वाली घटना बताते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं केवल परिवारों को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को गहरे आघात पहुंचाती हैं। ईश्वर से प्रार्थना की कि हादसे में घायल विद्यार्थियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले तथा शोक संतप्त परिवारों को धैर्य, साहस और संबल प्राप्त हो। श्रद्धांजलि सभा में आशीष शर्मा, अर्जुन पंडित, कुलदीप शर्मा, वंदना पाराशर, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित, अजय शर्मा, लाला ललित स्वामी, राहुल शर्मा, दीपक सिंघल, मनीष अग्रवाल, नंद किशोर शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

