-चरकुलाÓ नृत्य विधा पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
वृन्दावन 24 जून (आरएनएस)। शोध संस्थान में बुधवार को संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं वृन्दावन शोध संस्थान, वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रज की लुप्तप्राय प्राचीन लोकनृत्य परम्परा ‘चरकुलाÓ नृत्य के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय चरकुला नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 24 जून 2026 को किया गया। यह कार्यशाला 8 जुलाई 2026 तक चलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराज श्री गोविंदानंदतीर्थ। कार्यशाला में चरकुला नृत्य का प्रशिक्षण सुप्रसिद्ध प्रशिक्षिका श्रीमती शशि देवी द्वारा प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि महाराज श्री गोविंदानंद तीर्थ ने अपने उद्बोधन में कहा कि चरकुला नृत्य ब्रज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण अंग है। इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं युवा पीढ़ी को अपनी लोक परम्पराओं से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। लोक संस्कृति विशेषज्ञ राजेशप्रसाद शर्मा ने कहा कि ब्रज की लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सके। कार्यशाला की प्रशिक्षिका श्रीमती शशि देवी ने प्रतिभागियों को चरकुला नृत्य की परम्परा, इतिहास एवं इसकी तकनीकी बारीकियों से परिचित कराते हुए नियमित अभ्यास के महत्व पर बल दिया। संस्थान के निदेशक डॉ राजीव द्विवेदीने कहा संस्थान ब्रज की लोककला परंपरा को संरक्षित करने के लिए कटिबद्ध है। इसी क्रम में संस्थान द्वारा चरकुला की कार्यशाला को आयोजित किया है। आगे भी इस प्रकार के आयोजन संस्थान द्वारा किए जाते रहेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ठा.बांके बिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय ब्रज संस्कृति संग्रहालय की क्यूरेटर श्रीमती ममता गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, कला प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ ब्रजभूषण चतुर्वेदी, राजेशप्रसाद शर्मा, रामकुमार शास्त्री, किशोरी, अंशु दिवाकर, प्राची चौहान, हर्षिता गौर, नीरज, सोनाली वर्मा, अंकिता देवनाथ, देवनाथ रतन, हर्षिता देवनाथ, भावना, राधिका, कविता, साधना, रौनक, प्रियांशी, तनवी, माया शर्मा, वैष्णवी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

