सिरसा 25 जून (आरएनएस)। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर अनिल बांगा प्रधान विश्वकर्मा मंदिर ऑटो मार्केट, सिरसा ने अपने प्रतिष्ठान डबवाली रोड स्थित सुमित गैस एजेंसी के आगे व्यवसायियों के साथ एकजुट होकर ठंडे-मीठे जल की छबील लगाकर राहगिरों की प्यास बुझाई गई। इस मौके पर डेरा श्योरामदास के मुख्य सेवक बाबा हरपाल ने छबील पर आकर सभी को आशीर्वाद देते हुए आम जनता की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर अनिल बांगा ने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी मिल जाए इससे बड़ा पुण्य कोई और नहीं हो सकता। इस मौके पर सुमित बांगा, लक्ष्य बांगा, बिंद्र बांसल, कपिल मैहता, कंवल तनेजा, दीपक यादव, दीपक खैरेकां, भूषण, शंकर, जसबीर, रूपा, विनोद-कृष, पाली, कुलदीप बाजीगर, अजय बाजीगर, अज कुमार, विष्णु, रमेश सहित अन्य दुकानदार उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

