अयोध्या ,26 जून(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा मोड़ आया है। करीब 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा है। कई अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने चंदा चोरी के मामले में विशेष जांच दल गठित किया था, जिसमें अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मामले में नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने चंपत राय के ड्राइवर रामाशंकर यादव उफऱ् टिन्नू समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। नमें नकदी गिनती संचालन प्रमुख अनुकल्प मिश्रा, नकदी गिनती कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, रमा शंकर मिश्रा शामिल हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

