पिथौरागढ़ 26 जून (आरएनएस)। भाजपा कार्यालय में अनुसूचित मोर्चे की ओर से एक परिचयात्मक बैठक हुई। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक भूपाल आर्य की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश मंत्री धर्मवीर आर्य ने मोर्चा की ओर से आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते दी। संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की बात कही। इस दौरान जिला महामंत्री इंदर लुंठी,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह प्रभारी विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष जगजीवन धुरियाल, जिला पंचायत सदस्य भावना देवी, जिला महामंत्री बहादुर लोहिया, जिला मंत्री करन संत,रविन्द्र कुमार,दुर्गा प्रसाद टम्टा, महादेव प्रसाद, जीवन प्रसाद, विनोद कुमार, अजय कुमार,पूरन लाल, लच्छी राम मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

