पिथौरागढ़ 26 जून (आरएनएस)। पिथौरागढ़ शहर में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पैरोल पर हरिद्वार की जेल से बाहर आया सजायाफ्ता मुजरिम मासूम को जीप में बैठाकर लोगों के बीच से जंगल लेकर पहुंचा और फिर एक से अधिक बार मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पत्रकार वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी और इस पूरे सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा के तौर पर हुई। गठित टीम ने गुरुवार रात आरोपी को पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी होशियार सिंह वर्ष 2022 में भी एक 11 वर्ष के नाबालिग बालक का अपहरण और यौन उत्पीडऩ का अपराध कर चुका है। मामले में छह जून 2024 को धारा 363 के तहत सात वर्ष व 7/8 पोक्सो एक्ट में पांच वर्ष की सजा हुई। बताया कि पिथौरागढ़ लॉकअप, अल्मोड़ा जेल, सितारगंज जेल और हरिद्बार जेल में निरुद्ध रहा। होशियार सिंह वर्तमान में जिला कारागार हरिद्बार में सजा काट रहा है। बीते 14 मई को वह निजि बन्धपत्र पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है?
शहर से दो किमी दूर जंगल में दिया वारदात को अंजाम
आरोपी होशियार सिंह घटना के दिन 23 जून को दोपहर के समय मासूम को नगर स्थित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चंद कदम दूर पैदल और फिर यात्री जीप में बैठाकर विण ले गया। यहां से फिर पैदल वह मासूम को थोड़ी दूरी पर स्थित? दौला के जंगल लेकर पहुंचा। यहां जंगल में उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। फिर शाम को अंधेरा होने पर वह मासूम को जीप में बैठाकर वापस शहर पहुंचा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के समीप छोड़कर भाग गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

