पिथौरागढ़ 26 जून (आरएनएस)। विण विकासखंड में आगामी 2 जुलाई को बीडीसी बैठक होगी। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य तौर पर हिस्सा लेने की अपील की है। कहा कि प्रतिनिधि को बैठक में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रतिनिधि विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्नों को 29 जून तक सहायक विकास अधिकारी पंचायत को उपलब्ध करा सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

