काशीपुर 26 जून (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के गंगे बाबा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला गंगे बाबा निवासी नफीस अहमद, पुत्र अब्दुल लतीफ, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून को उसके भाई नईम को गंगा पुन्नी, शोऐब, रिहान तथा उनके कुछ अज्ञात साथियों ने गंगे बाबा स्थित देसी वाइन शॉप के पास घेर लिया और उसके साथ मारपीट की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

