काशीपुर 26 जून (आरएनएस)। घर से बिना बताए निकली एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 22 मई से लापता है। परिजनों के अनुसार युवती घर से बिना बताए निकली थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

