अंबिकापुर,27 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, अंबिकापुर में नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास, जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी निष्ठा
, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।समारोह में स्थानीय विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
०००


