रतलाम,27 जून(आरएनएस)। जिले के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत जेठाना गांव में गुरुवार की रात हुई फायरिंग और खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। लापता हुए युवक युवती और मारपीट के कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना में घायल हुए तीन लोगों का उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में गांव का ही लक्की सिंह राजपूत और आंजना परिवार की युवती लापता हो गए थे। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और शक लक्की सिंह पर हुआ। पुलिस ने थाना कालुखेड़ा के अपराध क्रमांक 135/2026 धारा धारा 191(2), 191(3), 109, 115(2),296,351(3), 331(6),125,324(4) क्चहृस् में प्रकरण दर्ज किया।

