भोपाल,27 जून(आरएनएस)।नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में निगम के अमले ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत दुकान के बाहर लगा अवैध टीन का शेड, किचिन गार्डन की जाली, बांस-बल्ली का टपरा तोड़कर नाली के ऊपर रखी फर्शियां, चबूतरे, दो पहिया एवं चार पहिया वाहन, बस, ट्रक, मलमा, टीन की चादर, रेत, गिट्टी, गमले, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ से चश्मे, सब्जी की दुकान, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, फोल्डिंग टेबिल, स्टेंड बोर्ड, जाली, स्टूल, कुर्सी व अन्य अतिक्रमण हटाकर फास्ट फूड की गाड़ी, ठेले व गन्ने की चरखी जप्त की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कोलार चूना भट्टी, जवाहर चौक सरस्वती नगर, 05 नंबर, एम.पी.नगर जोन-1, जोन-2, बोर्ड आफिस चौराहा, साकेत नगर, 11 मील, हनुमान मंदिर, होशंगााबाद रोड इंडस टाउन, चिनारसिटी, राधापुरम, कटारा अटलांस, 1100 क्वाटर, बागमुगालिया, लहारपुर, जाटखेडी, रेतघाट, रविन्द्र भवन, बरखेडी, इब्राहिमपुरा जहांगीरिया स्कूल, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-06, नादरा बस स्टैंड, नारियल खेड़ा, करोंद चौराहा, हाउसिंग बोर्ड, जीवन श्री हास्पिटल आदि क्षेत्रों से दुकान के बाहर लगा अवैध टीन का शेड, किचिन गार्डन की जाली, बांस-बल्ली का टपरा तोड़कर नाली के ऊपर रखी फर्शियां, चबूतरे, दो पहिया एवं चार पहिया वाहन, बस, ट्रक, मलमा, टीन की चादर, रेत, गिट्टी, गमले, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ से चश्मे, सब्जी की दुकान, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, फोल्डिंग टेबिल, स्टेंड बोर्ड, जाली, स्टूल, कुर्सी व अन्य अतिक्रमण हटाकर 01 फास्ट फूड की गाड़ी, 07 ठेले व 01 गन्ने की चरखी जप्त की।

