भोपाल,27 जून(आरएनएस)। दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 32 की पीएनटी कॉलोनी में पेंविग ब्लॉक कार्य के लिए विधायक भगवानदास सबनानी ने भूमि पूजन किया।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य की गति से किया जा रहे हैं, शनिवार को पीएमटी कॉलोनी के मैदान में गणेश जी के चबूतरे के पास पेविंग ब्लॉक कार्य के लिए विधायक भगवानदास सबनानी में क्षेत्रीय पार्षद आरती राजू अनेजा के साथ भूमि पूजन किया।
विधायक द्वारा इस अवसर पर क्षेत्रीय निवासियों से वर्षा ऋतु में पौधारोपण करने की अपील की, उन्होंने कहा कि हमारे आने वाली पीढिय़ों को देने के लिए सबसे अच्छा उपहार है स्वस्थ वातावरण देना।
भूमि पूजन के अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, आशा पारोचे, कविता अनुरागी, बीणा संधू, अर्चना श्रीवास्तव, बेबी नंदा, शोभा सैनी, प्रमोद पोरघंटवाल, अनिल साहू, राहुल नैगी, अखिलेश माहौरे सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

