0-चेन्नई से लौटा पति वारदात के बाद मेट्रो रेल में की खुदकुशी
पार्थ दे
हुगली,27 जून(आरएनएस)। जिले के रिषड़ा थाना अंतर्गत इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किराए के मकान में रहने वाली महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वीभत्स हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। मृतका की पहचान मोनिका ओझा के रूप में हुई है, जिसकी एक 4 वर्षीय मासूम बेटी भी है। घटना के बाद से ही मृतका का पति रहस्यमय तरीके से गायब था, जिसे पुलिस इस वारदात का मुख्य संदिग्ध (प्राइम सस्पेक्ट) मानकर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी लेकिन उसने भी खुदकुशी कर ली है। मृतका के पति दीपांकर सरकार ने आज दोपहर में मेट्रो की पटरियों पर छलांग लगा दी।दीपांकर ने आज दोपहर बेलगाछिया में पटरियों पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शक है कि दीपांकर ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफ़ेयर (विवाह-बाहर संबंध) के कारण अपनी पत्नी की हत्या की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका का पति चेन्नई के एक बार में काम करता था। वह शुक्रवार को ही घर लौटा था, लेकिन शनिवार सुबह से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ और वह फरार था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीरामपुर के डिप्टी कमिश्नर अर्नब बिस्वास, रिषड़ा थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। खोजी दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीक मुआयना किया और कमरे से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोनिका का पति शुक्रवार को ही चेन्नई से वापस आया था। शनिवार सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई और काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो संदेह होने पर पड़ोसियों ने झांककर देखा। अंदर का खौफनाक मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। मोनिका का शव लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि उसका पति मौके से नदारद था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रिषड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। श्रीरामपुर के डिप्टी कमिश्नर अर्नब बिस्वास ने बताया कि हत्या के सही कारणों और घटनाओं के सटीक क्रम का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मामले पर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, “हम मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के परिवार वालों से भी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह या आपसी विवाद का लग रहा है। फरार पति को पकडऩे के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी और सर्च ऑपरेशन शुरू की गई थी। लेकिन कुछ ही घंटों में वारदात के आरोपी पति की खुदकुशी की खबर मिली।” इस जघन्य हत्याकांड के बाद से रिषड़ा के स्थानीय नागरिकों में मातम है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

