हरिद्वार,27 जून(आरएनएस)। चारधाम यात्रा और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शनिवार को राम घाट और कश्यप घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान घाटों पर फैले कूड़े-कचरे को हटाकर उसका उचित निस्तारण कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से तीर्थनगरी की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

