0 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी, 28 जून (आरएनएस)। धमतरी जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पीपरछेड़ी (ग), थाना अर्जुनी क्षेत्र से 52 पाव अवैध देशी प्लेन शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी अधिकारी निशांत साधु के मार्गदर्शन और आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी सुमित कुमार भारती के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान घर से 52 पाव अवैध देशी मदिरा (प्लेन) बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
आबकारी विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव, अजय राज कश्यप, गिरजा शंकर बघेल, विवेक कुमार दीवान, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, मेघा सिन्हा, उमालक्ष्मी, अरविंद नेताम, कौशल नेताम, राजकिशोर, नीरज चंद्राकर तथा वाहन चालक शैलेन्द्र साहू और अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

