शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन अभिनीत रोमांटिक-ड्रामा फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म बीती 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 9 दिनों के भीतर ही इसने दुनियाभर में 120 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल जैसी बड़ी फिल्म की मौजूदगी के बावजूद कॉकटेल 2 का जादू बरकरार है। कड़े मुकाबले के बाद भी दर्शक इस फिल्म पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं, जिससे इसकी कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है।
भारत में फिल्म ने पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ओपनिंग वीकेंड तक इसने 47.5 करोड़ रुपये का की कमाई की ली। हफ्ते के बीच में कमाई थोड़ी धीमी हुई, जो अक्सर होता है, लेकिन नौवें दिन भी फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए, जो आठवें दिन की कमाई के बराबर ही था। अब तक भारत में कॉकटेल 2 का कुल कारोबार 78.75 करोड़ रुपये हो गया है। कॉकटेल 2 में इस बार कलाकार बिल्कुल नए हैं। हालांकि, इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने ही किया है।
वहीं इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 41.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ने दूसरे दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता जैसे स्टार्स हैं. ये सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी कैरी ऑन जट्टा का चौथा पार्ट है. फिल्म ने दूसरे दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता जैसे स्टार्स हैं. ये सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी कैरी ऑन जट्टा का चौथा पार्ट है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

