मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान अपनी नई फिल्म के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म आई एम गेम को रिलीज तारीख मिल गई है और इसका ऐलान नए पोस्टर के साथ कर दिया गया है। पोस्टर देखने के बाद फैंस का उत्साह देखने लायक है। वह फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, आई एम गेम एक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन नाहस हिदायत ने किया है।
पोस्टर में सलमान एक सुपरस्टार के रूप में नजर आ रहे हैं। चारों ओर मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। अभिनेता ने कैप्शन दिया, उल्टी गिनती खत्म हुई और असली खेल शुरू! आई एम गेम पूरी तरह से तैयार है और ओणम के शानदार उत्सव के लिए 20 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है! फिल्म में शबीर कल्लारक्कल, प्रसन्ना और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

