नई दिल्ली 29 June । आयरलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने 2 मैचों की सीरीज अपने नाम की। जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि टीम ने तुक्के में भारत को नहीं हराया है। इसके पीछे काफी मेहनत है। इससे पहले आयरलैंड ने 34 रन से पहला टी20 जीता था।
सीरीज जीतने पर आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा, लेकिन यह वाकई कमाल का है। मुझे लगता है कि मैंने कुछ दिन पहले खिलाड़ियों को चुनौती दी थी कि वे दुनिया को दिखाएं कि पहले टी20 में जीत कोई इत्तेफाक नहीं थी। हम ऐसा दोबारा कर सकते हैं। आज हमने ऐसा कर दिखाया

