बिलासपुर,29 जून (आरएनएस) । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासपुर केंद्रीय जेल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी 62 वर्षीय जनकराम साहू के रूप में हुई है, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।जानकारी के अनुसार, जनकराम साहू रविवार सुबह जेल परिसर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर पत्थर से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना के बाद जेल प्रबंधन ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि बंदी के गिरने की वजह स्नान स्थल पर काई के कारण हुई फिसलन थी या दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण था। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

